कल अर्थात आठ मार्च को साहिर लुधियानवी का जन्मदिवस है। वह एक ऐसे शायर-गीतकार थे जिनकी कलम से निकला हर हर्फ़ लाखों-करोड़ों दिलों को छू जाता था! यूँ तो साहिर के बारे में प्रचुर सामग्री साइबर-स्पेस में उपलब्ध होगी लेकिन ओंकार केडिया ने जिस हल्के-फुल्के अंदाज़ में साहिर के काम को सराहा है, वह अनूठा ही है। इस हल्के-फुल्के अंदाज़ के बावजूद वह साहिर के उत्कृष्ट काम को और बॉलीवुड में उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित करने में सफल रहे हैं।




.jpg)






