जो सोवत है वो खोवत है, जो जागत है सो पावत है - इस कहावत को दूर तक ले जाने वालों के लिए आज का लेख एक गंभीर चेतावनी है। हमारे यहाँ स्वास्थ्य सम्बन्धी विषयों पर कई उपयोगी लेख लिख चुकीं डॉ नमिता शर्मा ने इस बार जो लेख हमें भेजा है, वह कम नींद लेने वालों को चेताने के लिए ही है। वह बता रही हैं कि पर्याप्त नींद ना लेने से तमाम तरह के शारीरिक एवं मानसिक दोष उत्पन्न हो सकते हैं। अच्छी नींद कैसे लें, इस पर भी कुछ टिप्स आपको लेख में मिल सकती हैं।










