प्रख्यात गाँधीवादी चिन्तक एवं पर्यावरणविद अनुपम मिश्र का यह लेख हमें उनकी जीवनसंगिनी मंजूश्री मिश्र के सौजन्य से प्राप्त हुआ है। अनुपम मिश्र आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज़, उनकी चिंता और उनके सवाल अब भी हमारे बीच मौजूद हैं। जिन प्रश्नों को लेकर एक संवेदनशील लेखक ने पच्चीस वर्ष पहले हमें चेताया था, वे आज भी हमारे सामने लगभग उसी रूप में खड़े हैं.











