राममनोहर लोहिया:भारत की हिमालय नीति - अशोक पंकज की यह दूसरी पुस्तक है जो उन्होंने डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों को आधार बनाते हुए लिखी है. अशोक पंकज ने हिमालय एवं चीन पर डॉ लोहिया की प्रस्थापनाओं पर गंभीर विचार किया है और उन्हें सिलसिलेवार ढंग से रखा है ताकि इस विषय पर उनके विचारों को वर्तमान सन्दर्भ में समझा जा सके.










