हमारी वेब-पत्रिका के शुरुआती दौर में अजीत सिंह के कई लेख इस मंच से प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने हमारे लिए हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में लेख लिखे हैं। आज जब उन्होंने अपनी जीवनयात्रा के 80 वर्ष पूर्ण किए हैं तो उन्होंने यह रोचक लेख हमारे लिए भेजा है। यह लेख सभी के लिए उपयोगी है क्योंकि इसमें ऐसे कई संकेत हैं जिनसे हम अपने दैनंदिन जीवन को खुशनुमा बना सकते हैं। अस्सी वर्ष के चिर-युवा अजीत सिंह को उनके जन्मदिवस पर राग दिल्ली की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं!











