आमों का मौसम आ चला है। कुछ ही दिन में हमें अपने चारों ओर आम नज़र आने वाले हैं। साथ-साथ ही आया है या बल्कि यों कहें कि आमों से एक कदम आगे चल रहे कच्चे आमों का मौसम! कच्चे आम जिन्हें बिहार-उत्तर प्रदेश में टिकोरा कहा जाता है। अपने अनूठे अंदाज़ में बिहार के पूर्वी उत्तरप्रदेश से जुड़े अंचल की बहुत सी कहानियाँ सुना चुके सत्येन्द्र प्रकाश जो इस वेब-पत्रिका के अति लोकप्रिय लेखक के रूप में स्वयं को स्थापित कर चुके हैं, इस बार लेकर आए हैं, टिकोरों से बनाई गई चटनी की कहानी।











