क्या यह बेहतर ना होता कि प्रियंका गांधी अपनी ऊर्जा ऐसे राज्यों में लगातीं जहां कांग्रेस को खोई हुई ज़मीन पाने की ज़्यादा उम्मीद है। ऐसे राज्यों में आप हाल ही में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने वाले मध्यप्रदेश, राजस्थान और छतीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र और गुजरात भी जोड़ सकते हैं और या फिर कर्नाटक भी।










