टैक्स का मतलब सिर्फ आयकर या इंकम-टैक्स ही नहीं होता - गरीब आदमी भी अपनी हर खरीद पर टैक्स देता है। आप किसी भी ऐसी वस्तु के बारे में सोचिए जो गरीब के काम आती है और फिर उस पर लगने वाले अप्रत्यक्ष कर के बारे में सोचिए तो पाएंगे अधिकांश मामलों में टैक्स देना ही होता है। मसालों पर भी टैक्स है तो साइकिल पर भी है। साइकिल की ट्यूबों पर भी और साबुन पर भी है।









