आज दोपहर बाद खबरिया चैनलों की न्यूज़पट्टी पर अचानक ये खबर चलने लगी कि मोदी सरकार ने ये निर्णय लिया है कि स्वर्णों के लिए आर्थिक आधार पर 10% आरक्षण दिया जाएगा। स्वाभाविक था कि तुरत-फुरत में सोशल-मीडिया पर इसकी धूम मच गई और यह लिखे जाने तक टीवी चैनल पूरी तरह इस घोषणा के रंग मे रंग गए हैं। राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएँ आना शुरू हो गई हैं और स्वाभाविक है कि कॉंग्रेस पार्टी आर्थिक आधार पर आरक्षण की घोषणा से थोड़ा अचकचा गई लगती है...










