आज समूचे देश में मकर संक्रांति की धूम होगी। कहीं माघी कहीं संक्रांत कहीं पोंगल तो कहीं पौष संक्रांति। नाम कुछ भी हो उपलक्ष एक खगोलीय घटना विशेष है। सूर्यदेव नक्षत्रों की पथ की परिक्रमा करते हुए मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यहाँ वह एक महीना रुकेंगे जैसा कि हर किसी राशि में वे रुकते हैं, फिर अगली राशि अर्थात कुम्भ में उनका संचरण होगा और फिर क्रमानुसार मीन तथा मेष में...











