वर्ष 2019 की बैसाखी यानि कल सुबह जलियाँवाला बाग़ की हृदयविदारक घटना को पूरे सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं। बहुत बरस से कयास लगाए जा रहे थे कि शायद 100 वर्ष पूरे होने पर ब्रिटेन सरकार इस घटना के लिए भारत की जनता से और शहीदों के परिजनों से माफी मांग लेगी किन्तु ऐसा ना हुआ और ब्रिटेन ने इसे एक कलंक बताते हुए अफसोस ज़ाहिर किया।












