जबलपुर में १९५४ में जन्म। वहीं के स्कूल, कॉलेजों, विश्वविद्यालय में शुरू से अंत तक की पढ़ाई। दिसम्बर ७७ से पत्रकारिता में प्रवेश। इलाहाबाद से नव प्रकाशित 'अमृत प्रभात' पहला अख़बार। अंतिम अख़बार दिल्ली का 'आज समाज'। इस दरम्यान कई पत्र- पत्रिकाओं में विभिन्न पदों पर नौकरियाँ, जिसमें सबसे अधिक समय, 18 साल, बीता 'जनसत्ता' में...।







