गीतों में नया प्रयोग - नई आशाओं को जगाता डॉ उदय पन्त का गीत
अभी कुछ सप्ताह पहले हमने डॉ उदय पन्त के तीन गीत प्रकाशित किये थे जिन्हें आप यहाँ क्लिक करके देख सकते हैं. आप इस गीत के अंत में उनका परिचय देखेंगे तो देखेंगे कि वह ‘हैप्पीनेस गुरु’ भी हैं. आज यहाँ प्रकाशित हो रहा उनका गीत उनके ‘हैप्पीनेस गुरु’ वाली भूमिका को ही रेखांकित कर रहा है. इस गीत की एक और ख़ासियत यह है कि इसका हिंदी गीत का सम्पुट सरल इंग्लिश में है जो हर अनुच्छेद के बात आता है - Accept whatever come your way. - That's the wisdom that's the way!
गीतों में नया प्रयोग - नई आशाओं को जगाता डॉ उदय पन्त का गीत
क़तरा क़तरा, ख़ुशियाँ मिलतीं
ग़म एकमुश्त, मिल जाता है
मौज मनाते, ख़ुशियों में तुम
ग़म में, चेहरा क्यों, मुरझाता है
Accept whatever come your way.
That's the wisdom that's the way!
समभाव में रहना, जिसने सीखा
वो, कभी नहीं, घबराता है
ये भी सच, और, वो भी रहेगा
सब, बारी बारी, जो आता है
Accept whatever come your way.
That's the wisdom that's the way!
कौन यहाँ है, ठेकेदार, व्यापारी
खुशियों का, ही बाज़ार लगाता है
आज हो ग़म, कल ख़ुशी मिलेगी
जो जाने ये, वो, समझदार कहलाता है
Accept whatever come your way.
That's the wisdom that's the way!
आज में जी, कल की भी, सोच जरा
कल जो गुजरा, वो सीख, दिलाता है
जो मिला, वही तो, बस अपना है
न मिला न उस से, तेरा क्या नाता है
Accept whatever come your way.
That's the wisdom that's the way!
सन्तोष अमृत है, गुट गुट पी ले तू
ये, ख़ुशियों के घड़े, भर जाता है
जो भी कहा, समझ के, अमल करो
ना किया तो, मेरे बाप का, क्या जाता है
Accept whatever come your way.
That's the wisdom that's the way!
क़तरा क़तरा, ख़ुशियाँ मिलतीं
ग़म एकमुश्त, मिल जाता है
मौज मनाते, ख़ुशियों में तुम
ग़म में, चेहरा क्यों, मुरझाता है
Accept whatever come your way.
That's the wisdom that's the way!

1980 बैच के सिविल सेवा अधिकारी डॉ उदय पन्त बहुमुखी प्रतिभासंपन्न कला-मर्मज्ञ हैं जो राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय वित्त-प्रशासन के क्षेत्र के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ एक लेखक, कवि, चिंतक, फिल्म मेकर, निर्देशक, गायक, गीतकार, सामाजिक कार्यकर्त्ता और 'हैप्पीनेस गुरु 'भी हैं। कई वृत्तचित्र (डाक्यूमेंट्री) और शार्ट फ़िल्म्स बनाने के बाद डॉ उदय पन्त ने 2024 में एक हिंदी फीचर फिल्म 'अपना आकाश' बनाई , जो फिल्म समारोहों में अपनी प्रेरक विषयवस्तु के चलते खूब सराहे जाने के बाद अब रिलीज़ के लिए तैयार है। विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में नियमित लेखन के अतिरिक्त इनकी कई प्रकाशित पुस्तकें हैं जिनमें से कुछ कविता संग्रह हैं और कुछ अन्य चिंतन प्रधान पुस्तकें जैसे मन की बात/Talks of Mind; टुकड़ों में ज़िन्दगी/ Life in Parts,Open Secrets of Happiness; Apple and Spade (Poetry); Wars Within (Poetry) आदि। वित्त प्रबंधन के क्षेत्र की इनकी पुस्तकें Budgeting and Public Financial management in India; Payment and Accounting System in India खूब चर्चित रही हैं। सेण्टर फॉर सोशल एंड मैनेजमेंट सोलूशन्स के प्रेजिडेंट व् संस्थापक के तौर पर सामाजिक कार्य इनको प्रिय रहा है। आजकल वह इसके यूट्यूब चैनल के माध्यम से 'बीइंग सोशल' पॉडकास्ट में देश विदेश के जाने माने लोगों से चर्चा करते हैं जिसे यूट्यूब पर लाइव प्रसारित किया जाता है।