1980 बैच के सिविल सेवा अधिकारी डॉ उदय पन्त बहुमुखी एवं बहुआयामी प्रतिभासंपन्न कला-मर्मज्ञ हैं जो राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय वित्त-प्रशासन के क्षेत्र के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ एक लेखक, कवि, चिंतक, फिल्मकार, निर्देशक, गायक, गीतकार, सामाजिक कार्यकर्त्ता और हैप्पीनेस गुरु हैं। कुछ वर्ष पूर्व सेवा निवृत्त हो जाने के बाद कई वृत्तचित्र और शार्ट फ़िल्म्स बनाने के बाद उदय पन्त ने 2024 में एक हिंदी फीचर फिल्म 'अपना आकाश' बनाई, जो फिल्म समारोहों में अपनी प्रेरक विषयवस्तु के चलते खूब सराहे जाने के बाद अब रिलीज़ के लिए तैयार है। विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में नियमित लेखन के अतिरिक्त इनकी कई प्रकाशित पुस्तकें हैं जिनमें से कुछ कविता संग्रह हैं और कुछ अन्य चिंतन प्रधान जैसे मन की बात/Talks of Mind; टुकड़ों में ज़िन्दगी/ Life in Parts,Open Secrets of Happiness; Apple and Spade (Poetry); Wars Within (Poetry) आदि. वित्त प्रबंधन के क्षेत्र की इनकी पुस्तकें Budgeting and Public Financial management in India; Payment and Accounting System in India खूब चर्चित रही हैं. सेण्टर फॉर सोशल एंड मैनेजमेंट सोलूशन्स के प्रेजिडेंट व स्थापक के तौर पर सामाजिक कार्य इनका शौक़ रहा है। इसके यूट्यूब चैनल के माध्यम से 'बीइंग सोशल' पॉडकास्ट में देश-विदेश के जाने-माने लोगों से प्रेरक चर्चा इनका एक अन्य शौक़ है।







