आज जब 30 मई को शाम को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग या एनडीए) की सरकार शपथ ले रही है तो फिर एक बार समय है कि इस बात पर गौर कर लिया जाये कि इस शपथ में माननीय मंत्रियों ने क्या शपथ ली और आगे उसके बाद उनसे क्या उम्मीदें हैं।











