आज हिंदुस्तान टाइम्स में प्रथम पृष्ठ पर एक खबर प्रकाशित हुई है जिसके अनुसार हमारा विदेश मंत्रालय इस बात पर विचार कर रहा है कि किसी भारतीय ‘थिंक-टैंक’ को इस बात के लिए तैयार किया जाये कि वह ‘वर्ल्ड डेमोक्रेसी रिपोर्ट’ और ‘ग्लोबल प्रैस फ्रीडम इंडेक्स’ जैसी अपनी ही वार्षिक रिपोर्ट्स निकाला करे।









