पेरिस ओलंपिक में भारतीय खेल जगत की जो जगहंसाई हुईऔर देश के खेल तंत्र की जो कलई खुली, उसे भले ही वक्त के साथ भुला दिया जाएगा लेकिन 29 साल की पहलवान विनेश फोगट के साथ विदेश में कुश्ती के मैदान में जाने-अनजाने जो बर्ताव हुआ, उसके घाव न केवल भारतीय कुश्ती महासंघ बल्कि देश के दूसरे खेलों की तैयारियों और प्रतिस्पर्धाओं में हमेशा याद रखे जाएंगे।











