विनोद रिंगानिया (जन्म : 1962, असम में), कई दशकों तक गुवाहाटी से प्रकाशित हिन्दी समाचारपत्रों का सम्पादन तथा स्तम्भ लेखन। प्रमुख असमिया कवियों का हिन्दी में अनुवाद। यूरोप के अलावा लगभग 12 देशों की यात्राएँ। साहित्य अकादेमी पुरस्कृत असमिया कवि हरेकृष्ण डेका का अनूदित कविता संग्रह कोई दूसरा और असमिया कवि अनीस उज़् ज़मां का अनूदित कविता संग्रह हरा चाँद प्रकाशित। कहानियाँ समकालीन भारतीय साहित्य, दोआबा सहित विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित।







