कल प्रधानमंत्री मोदी ने रेडियो पर अपने मासिक संभाषण ‘मन की बात’ में करीब छ: मिनट तक कृषि और किसानी की चर्चा की और बताया कि “बरसों से किसानों की जो माँग थी, जिन मांगो को पूरा करने के लिए किसी न किसी समय में हर राजनीतिक दल ने उनसे वायदा किया था, वो मांगे पूरी हुई हैं”।












