वेदव्यास शिक्षा, साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अनवरत लेखन में जुटे रहे हैं. लम्बे समय तक इन्होंने आकाशवाणी जयपुर में अपनी सेवायें दी हैं. विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर लेखन किया है और राजस्थान सरकार द्वारा गठित कई समितियों के सदस्य रहे हैं. राज्य सरकार से विभिन्न पुरस्कारों द्वारा भी नवाज़े गए हैं. हिंदी के अलावा राजस्थानी में भी लेखन किया है.






