दैनिक जागरण, अमर उजाला, नवभारतटाइम्स.कॉम और एनडीटीवीखबर.कॉम के रास्ते पत्रकारिता में पिछले दो दशक से ज्यादा समय से सक्रिय धर्मेंद्र कुमार मीडियाभारती वेब सॉल्युशन्स के प्रमुख हैं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने दैनिक जागरण से साल 2001 में की और उसके बाद अमर उजाला से होते हुए उनकी यात्रा नवभारतटाइम्स.कॉम और फिर एनडीटीवी समूह की हिन्दी वेबसाइट एनडीटीवीखबर.कॉम तक पहुंची। इससे पहले, इन्होंने वर्ष 2002 में मीडियाभारती.कॉम को लॉन्च किया। आज इंटरनेट पर मौजूद ई-पत्रिकाओं में इसका महत्वपूर्ण स्थान है।







