मयंक अग्रवाल भारतीय सूचना सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। इन्होंने अपने लगभग चार दशक के कार्यकाल में भारत सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। सेवानिवृत्ति से पहले वह दूरदर्शन समाचार के प्रधान महानिदेशक रहे हैं और उन्होंने काफी समय प्रसार भारती के सीईओ का पद भी संभाला है। प्रभात प्रकाशन से इनकी पुस्तक ‘देवों का उदय’ प्रकाशित हुई है, जिसे खूब प्रशंसा मिली।






