शोभना तनेजा ने लेडी श्री राम कौलेज ,दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नातक तथा स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से ही अनुवाद का कोर्स किया और उसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया। तदुपरांत 34 वर्षों तक भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में राजभाषा अधिकारी के तौर पर कार्यरत रही। आजकल स्वतंत्र लेखन करती हैं।






