विपुल मयंक कहानियाँ कहते हैं। पिछले 27 बरसों में उन्होंने टेलीविज़न और वेब के लिए जाने कितनी ही कहानियाँ लिखी हैं और और शो प्रोड्यूस किए हैं। सोनी लाइव के लिए बहुचर्चित वेब सीरीज़ ‘16’ उनके द्वारा हाल में लिखा गया और उन्हीं के द्वारा प्रोड्यूस किया गया बड़ा शो है। स्टार इंडिया, सोनी, चैनल 9 और टेलिविजन 18 सहित देश का कोई ऐसा बड़ा चैनल नहीं है जिसके लिए विपुल अपनी क्रिएटिव हिस्सेदारी ना की हो। किसी सुखद संयोग के चलते वह हमारे संपर्क में आए और हमें ये बहुत ही मासूम कहानी पढ़ने को मिली।







